कोरोना की दूसरी लहर ने देश का हाल बेहाल किया हुआ है। इस सब के बीच पड़ने वाले त्यौहारों में भीड़ का जुटान मुसीबत को और भी गंभीर कर सकता है। ऐसे में दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने मुस्लिम समुदाय से कोरोना वायरस महामारी की वजह से आगामी ईद -उल-फित्र की नमाज़ घर में ही अदा करने की अपील की है।

बता दें कि 13 और 14 मई को ईद का त्यौहार मनाया जाना है। वहीं दिल्ली में लॉकडाउन भी 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शाही इमाम ने कहा है कि सभी लोग इस बार ईद की नमाज घर पर ही पढ़ें और त्यौहार भी घरों में रहकर ही त्यौहार मनाएं।

बता दें कि इससे पहले जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी यही अपील की थी। बुखारी ने एक वीडियो में कहा था कि इस वक्त कोरोना वायरस पूरे मुल्क में तेजी से फैल चुका है और यह वायरस बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह ऐसा कयामत (प्रलय) का मंजर है जो हमने और आपने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, “विशेषज्ञों के मुताबिक,कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा भी है और लिहाज़ा 13 या 14 मई को ईद उल फित्र है और हालात की नज़ाकत को देखते हुए मेरी अपील है कि ईद की नमाज़ अपने घरों में ही पढ़ी जाए तो बेहतर है।”





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here