कोरोना वायरस की वजह से विदेश में रह रहे 4355 प्रवासी भारतीयों की मौत हुई है। सरकरा ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 के कारण 88 देशों में 4355 प्रवासी भारतीयों की मौत हो गई। सबसे अधिक, सऊदी अरब में 1237 भारतीयों की मौत हुई, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का स्थान है। 

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण सऊदी अरब में 1,237, यूएई में 894, कुवैत में 668, ओमान में 555, बहरीन में 203, अमेरिका में पांच और रूस में 15 प्रवासी भारतीयों की मौत हो गई। 

मंत्री ने कहा कि कतर में 113 और मलेशिया में 186 प्रवासी भारतीयों की इस महामारी से मौत हो गई। मुरलीधरन ने कहा, ‘विभिन्न भारतीय मिशन पोस्ट के पास उपलब्ध विवरण के अनुसार कोविड-19 के कारण 4,355 प्रवासी भारतीयों की मौत हुई। अंत्येष्टि के लिए 127 शवों को भारत लाया गया।’

भारत में गत एक दिन में कोविड-19 के 67084 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,24,78,060 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 790789 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1241 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,06,520 हो गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here