देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। बड़ी संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। जिसको देखते हुए बैंक कोरोना के इलाज के लिए 5 लाख रुपये अनिसिक्योर्ड लोन देंगे। वहीं, हेल्थकेयर से जुड़ी सुविधाओं के लिए 100 करोड़ रुपये लोन की व्यवस्था की जाएगी। रविवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश खारा और इंडियन बैंक एसोसिएशन राजकिरण राय ने किया। इस 5 लाख के अनसिक्योर्ड लोन पर 8.5% की ब्याज दर रहेगा। 

परिवार की इलाज के लिए भी मिलेगा लोन 

अगर परिवार का कोई सदस्य कोरोना से बीमार है तो उसके इलाज के लिए भी पर्सनल लोन लिया जा सकेगा। यह लोन 25,000 रुपये से कम नहीं होगी और ये यह अधिकतम पांच साल के लिए होगा। यह लोन नौकरी पेशा और गैर नौकरी पेशा दोनों के लिए उपलब्ध रहेगा। लेकिन फिलहाल इस लोन का लाभ लेने के लिए आपको बैंक जाना होगा। यह ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। 

HDFC बैंक ने फिक्सड डिपाॅजिट स्कीम की ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स 

क्या होता है अनसिक्योर्ड लोन 

अनसिक्योर्ड लोन में किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही अनसिक्योर्ड लोन बहुत कम समय के लिए दिया जाता है। साथ ही यहां ब्याज दर भी कम रहती है।

बिजनेस लोन  की व्यवस्था

कोरोना की इस दूसरी लहर मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत महसूस हो रही है। जिसको देखते हुए बिजनेस लोन हर उस व्यक्ति के लिए उपलब्ध रहेगा जो हेल्थ सेक्टर को मजबूत कर रहा है, चाहे फिर वह नर्सिंग हो या हाॅस्पिटल। बैंकों की तरफ से बिजनेस लोन 2 करोड़ रुपये तक दिया जा रहा है। लेकिन यह सिक्योरर्ड लोन है और इसकी अधिकतम अवधि 5 साल की है। 

PPF, NSC, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम सहित इन सरकारी योजनाओं पर मिल रहा है 6.9 प्रतिशत रिटर्न, चेक करें डिटेल्स



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here