भारत कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस लड़ाई में फ्रांस ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन जेनरेटर भेजने की घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पर हिंदी में एक भावुक पोस्ट लिखा है।

इमैनुएल मैक्रों ने लिखा है, ”हम जिस महामारी से गुज़र रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है। हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं: हम अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुट रहे हैं। फ्रांस भारत को मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन तथा 8 ऑक्सीजन जेनरेटर भेजेगा। प्रत्येक जेनरेटर परिवेशी वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करके एक अस्पताल को 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है।”

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे मंत्रालयों के विभाग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी फ्रांसीसी कंपनियां लामबंद हो रही हैं और वे पहले से अधिक संख्या में मौजूद हैं! एकजुटता हमारे राष्ट्र के केंद्र में है। यह हमारे देशों के बीच मित्रता के केंद्र में है। हम एक साथ मिलकर जीतेंगे।”

यह भी पढ़ें- अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार

कोरोना इस लड़ाई में अमेरिका और फ्रांस के अलावा, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और चीन सहित कई अन्य देशों ने भी भारत की मदद करने की घोषणा की है। कुछ देशों से तो मदद का सामान भारत के हवाईअड्डों पर उतरने भी लगा है। आपको बता दें कि भारत ने दुनिया के कई देशों को वैक्सीन भेजे थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here