वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते मतदान के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, कोरोना के मरीज और बीमारी के संदिग्ध वोटर पोस्टल बैलट के जरिए वोटिंग कर सकेंगे। इस बाबत कानून और न्याय मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
दुनियाभर में कोरोना की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई महीनों तक भारत में भी लॉकडाउन लागू रहा, जिसके चलते तमाम गतिविधियों को रोक दिया गया। वहीं, इस साल इस साल अक्टूबर और नवंबर महीने में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव पर भी कोरोना वायरस का बड़ा असर पड़ने वाला है।
Ministry of Law & Justice issues notification for Conduct of Elections (Amendment) Rules 2020 – for extending postal ballot facility for electors above the age of 65 years & #COVID19 patients under home/institutional quarantine: Election Commission of India (ECI) pic.twitter.com/XPKeORe8gO
— ANI (@ANI) July 2, 2020







