Edited By Nityanand Pathak | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बेन स्टोक्स

लंदन

किलर महामारी कोरोना वायरस के खौफ को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें पहले टेस्ट के लिए तैयार हैं। 8 जुलाई से साउथहम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स करेंगे, क्योंकि जो रूट इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं।

टीम में जेम्स एंडरसन, जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। इनसे बेन स्टोक्स को कप्तानी में मदद मिलेगी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस टीम में जॉनी बेयरस्टॉ और मोइन अली जैसे मैच जिताऊं खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है।

जानें, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल

बता दें कि कोरोना वायरस के बाद से यह खेला जाने वाला पहला इंटरनैशनल टेस्ट मैच है। यह मैच बिना दर्शकों के खेला जाएगा और आईसीसी के नियमानुसार गेंद पर लार का इस्तेमाल वर्जित होगा। इसके साथ ही खिलाड़ी सोशल डिस्टैंसिंग को भी फॉलो करेंगे।

टीम में कौन-कौन है शामिल

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रावले, जो डेनली, ऑली पोप, डॉम सिब्ले, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here