उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में मिनी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसके तहत यूपी में वीकेंड पर दो दिन बाजार और शॉपिंग मॉल्स बंद रहेंगे। इस दिन यहां सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा। हालांकि, सरकारी दफ्तर शनिवार को खुलेंगे।
Edited By Raghavendra Shukla | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- यूपी में योगी सरकार ने किया मिनी लॉकडाउन लगाने का फैसला
- प्रदेश भर में हफ्ते में दो दिन बंद रहेंगे बाजार-शॉपिंग मॉल्स
- अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने की पुष्टि
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार राज्य में मिनी लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यूपी सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में लाने का यह फैसला किया। इसके तहत प्रदेश में सप्ताह में दो दिन पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक, ‘मिनी लॉकडाउन’ के तहत यूपी में सभी शॉपिंग मॉल्स और सभी बाजार हफ्ते में सिर्फ 5 दिन खुलेंगे। शनिवार और रविवार को इन जगहों पर विशेष सफाई अभियान और सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा। इस दौरान इन दो दिनों में सभी बाजार और शॉपिंग मॉल्स बंद रखे जाएंगे। हालांकि, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पहले की ही तरह शनिवार को भी खुले रहेंगे। जरूरत के हिसाब से सरकारी दफ्तरों में रविवार की छुट्टी के दौरान विशेष सफाई अभियान और सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा।
कोरोना का कहां, क्या असर
यह भी पढ़ेंः कोरोना: चीन का होगा भंड़ाफोड़, जुटे एक्सपर्ट!
कोरोना से जंग पर सीएम की मीटिंग
इससे पहले सीएम योगी ने टीम-11 की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद प्रदेश में 55 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान किया था। 10 जुलाई से 13 जुलाई तक लॉकडाउन के ऐलान के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि प्रदेश सरकार इसे और बढ़ाने पर विचार कर रही है।
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)







