सभी क्षेत्रों की तरह यह साल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बहुत मुश्किल भरा रहा है. कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में निर्माण रुक गए, सिनेमाघरों के दरवाजे बंद हो गए, जिससे हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ और इस उद्योग से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो गए.

कोरोना वायरस महामारी ने इस फलते-फूलते उद्योग के लिये साल 2020 में अप्रत्याशित चुनौती पेश की, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पूरी तरह ठहर गई. हालांकि, कितना नुकसान हुआ है इसके कोई सटीक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन कुछ अंदरूनी सूत्रों का अनुमान है कि नुकसान 1500 करोड़ रुपये से लेकर ‘हजारों करोड़’ रुपये तक का हो सकता है. उन्होंने कहा कि सिंगल स्क्रीन थिएटरों को महीने का नुकसान 25 से 75 लाख रुपये के बीच हुआ होगा.

ट्रेड एनालिस्ट ने दी ये जानकारी 

ट्रेड एनालिस्ट अमूल मोहन के मुताबिक, एक साल में करीब 200 हिंदी फिल्में बनती हैं और बॉलीवुड की सालाना बॉक्स ऑफिस कमाई 3,000 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा ही होती है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हालांकि यह साल कुछ अलग रहा है और चीजें योजना के अनुसार नहीं हुई हैं.”

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही फ़िल्में 

यह दोहरी मुश्किल की घड़ी है. एक ओर जहां फिल्में या अन्य एंटरटेनमेंट सामग्रियों का प्रदर्शन या तो टालना पड़ रहा है या फिर मजबूरन उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर नौ महीनों बाद देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर खुल तो गए हैं, लेकिन अब भी लोग वहां फिल्में देखने जाने से कतरा रहे हैं. इस समस्या से निपटने के लिए दर्शकों को लुभाने के लिये कोई नई फिल्म भी नहीं है.

बीएन तिवारी ने दी ये जानकारी 

एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि यह इंडस्ट्री के लिए तबाही लेकर आया है, जिसमें लाखों लोग काम करते हैं. उन्होंने कहा कि लगभग पांच लाख लोग फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के साथ पंजीकृत हैं, जिनमें अभिनेता, निर्देशक और निर्माता भी शामिल हैं. इनमें से 2.5 लाख ‘श्रमिक’ हैं, जिनमें जूनियर कलाकार, मेकअप आर्टिस्ट, सेट डिजाइनर, बढ़ई और बैकग्राउंड डांसर शामिल हैं. व्यापार पर्यवेक्षक हिमेश मांकड के अनुसार, यह नुकसान अगले साल भी हो सकता है.

इस साल कम हुई कमाई 

मांकड ने कहा, ‘‘सालाना हिंदी फिल्मों की कमाई लगभग 3,000 करोड़ रुपये रहती होगी, लेकिन इस साल केवल 500-600 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है. इसलिए हमें कम से कम 1,700-2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. यह अनुमानित नुकसान है क्योंकि 2020 में रिलीज होने वाली फिल्में अब 2021 में रिलीज होंगी.’’ मांकड ने आगे कहा, ‘‘(लेकिन) ब्याज लागत, ओवरहेड लागत भी होगी, जिसके कारण प्रत्येक फिल्म का बजट 5 से 15 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है. इसे अतिरिक्त खर्च कहा जा सकता है.’’ उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव कुछ समय के लिए महसूस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

दुल्हन बनकर बला सी खूबसूरत लग रही है गौहर खान, यहां देखिए निकाह लुक शौहर जैद दरबार संग सबसे पहली तस्वीरें

In Pics: सेक्स रैकेट में आ चुका हैं इन मशहूर हीरोइनों का नाम, कोई मिली आपत्तिजनक स्थिति में कोई हुई गिरफ्तार



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here