कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर इसकी भारी मार पड़ी है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार की तरफ से कई चीजों को एक तरफ जहां दोबारा चालू करने की इजाजत दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ अब पर्यटन उद्योगों को भी राज्य सरकारें खोल रही हैं।

जम्मू कश्मीर में भी जल्द पर्यटन को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर पावर एंड इन्फॉर्मेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल ने कहा- “जम्मू कश्मीर में पर्यटन को जल्द खोला जाएगा। सरकार जल्द ही इसको लेकर गाइडलाइन्स और स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल जारी करेगी। उप-राज्यपाल ने आज श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दिशा-निर्देश जारी किए हैं।”

ये भी पढ़ें: ओवैसी ने कहा-न कोई घुसा, न कोई घुसा हुआ है तो फिर ‘डी-एस्केलेशन क्यों?





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here