नई दिल्लीः दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,947 नये मामले सामने आये हैं. जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 66,000 के आंकड़े को पार कर गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि बीमारी के कारण अब तक 2,301 लोगों की मौत हो चुकी है.
मंगलवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 68 मौतें हुई हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गई है. इसके साथ ही सामने आए ताजा मामलों के अनुसार दिल्ली में अब कुल कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 66,602 हो गई है.
दिल्ली में वर्तमान में 24,988 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 39,313 लोग ठीक हो चुके हैं. बात अगर देशभर के कोरोना संक्रमितों की कि जाए तो अब तक कोरोना के 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसमें राहत की बात यह है कि अब तक 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज सफल रहा है. देशभर में कोरोना से अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके है.
बता दें कि वर्तमान में अबतक देशभर से 440215 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. जिसमें से 248189 लोगों का कोरोना से इलाज सफल होने के बाद उन्हें घर भेजा जा चुका है. वहीं 178014 लोग अभी कोरोना से संक्रमित हैं. कोरोना के कारण देशभर में अबतक 14011 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
यह भी पढ़ेंः
बिहार: RJD में टूट पर तेजस्वी यादव ने कहा- 90 दिन घर में बैठकर नीतीश कुमार ने यही काम किया है
कोरोना संकट: इस बार मुंबई में गणेशोत्सव की रौनक होगी कम, लोगों की सुरक्षा के लिए उठाए गए ये कदम







