नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
सिर्फ पारसियों के लिए रखी जाएंगी वैक्सीन की 60 हजार शीशियां: पूनावाला
ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को बनाने में साझेदार कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बड़ी बात कही है। कंपनी ने फैसला किया है कि वैक्सीन तैयार होने पर उसकी 60 हजार शीशियां पारसी समुदाय के लिए रिजर्व रखी जाएंगी। बता दें कि कंपनी के मालिक सायरस पूनावाला पारसी समुदाय से ही आते हैं।
सीरम ने ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके के दूसरे-तीसरे ट्रायल के लिए इजाजत मांगी
कोविड-19 के लिए ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित टीके के उत्पादन के लिहाज से आस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने टीके के मनुष्य पर क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे और तीसरे चरण के लिए भारत के औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) से अनुमति मांगी है। पुणे स्थित दवा कंपनी एसआईआई ने शुक्रवार को डीसीजीआई को आवेदन दिया है और कोविडशील्ड (covid shield) नामक टीके के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी है।
‘कोरोनावारयरस रोकथाम के लायक, पर इलाज वैक्सीन से ही संभव’
बेंगलुरु की प्रख्यात पीडिएट्रिक कॉर्डियोलॉजिस्ट विजयलक्ष्मी आई. बालेकुंद्री ने कहा कि कोरोनोवायरस से बचा जा सकता है, लेकिन इसका टीका आने तक यह उपाचारात्मक नहीं है। बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट की एमेरिटस प्रोफेसर ने आईएएनएस को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि संक्रमित होने से बचने का एकमात्र तरीका मास्क पहनना, हाथ धोना और शारीरिक दूरी बनाए रखना है, क्योंकि जब तक वैक्सीन नहीं मिलती है, तब तक इलाज से बेहतर है कि घातक बीमारी से बचाव किया जाए।







