1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 42 करोड़ गरीबों को 53,248 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिल चुकी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस पैकेज के हिस्से के रूप में सरकार ने महिलाओं, गरीब, वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को मुफ्त अनाज व नकद भुगतान किया। वहीं वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पहले ही 100% आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत 10,361.75 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है। इसमें से 3,892.78 करोड़ रुपये पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।

2 जून तक इन योजनाओं से इतने लोगों को मिला लाभ

योजना लाभार्थियों की संख्या कुल रकम (रुपये)
जनधन पहली किस्त 20.05 करोड़ (98.3%) 10029 करोड़
  दूसरी किस्त 20.63 करोड़ 10315 करोड़
NSAP (विधवा, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक) 2.81 करोड़

पहली किस्त 1407 करोड़, दूसरी किस्त 1407 करोड़

PM-KISAN 8.19 करोड़ 16394 करोड़
निर्माण कार्य में लगे श्रमिक सहायता 2.3 करोड़ 4313 करोड़
24% contribution to EPFO 59 लाख 895 करोड़
उज्ज्वला पहली किस्त 7.48 करोड़, दूसरी किस्त 4.48 करोड़ 8488करोड़

स्रोत: PIB

 

बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम – किसान) के तहत 8.19 करोड़ लाभार्थियों को पांच मई 2020 तक पहली किस्त के तौर पर कुल 16,394 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इन के खातों में सीधे 2,000 रुपये की वित्तीय मदद पहुंचायी गई। इसी तरह 20.05 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की पहली किस्त के तौर पर 10,025 करोड़ रुपए भेजे गए। इसमें से करीब 8.72 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों ने खातों से निकासी भी की। वहीं 5.57 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों के खाते में दूसरी किस्त के तौर पर कुल 2,785 करोड़ रुपए भेजे गए।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here