देश में कोरोना महामारी को काबू करने के लिए टीकाकरण अभियान पूरे जोरशोर से चल रहा है। स्वास्थ्यकर्मी दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान को दांव पर लगाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर जम्मू-कश्मीर से आई है, जहां स्वास्थ्यकर्मी दूरदराज के इलाकों में जाने के लिए तेज उफनती नदी को पार कर रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में दिख रहा है कि स्वास्थ्यकर्मी टीकों के साथ नदी पार कर रहे हैं। वीडियो जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके का है। जिले में 100 फीसदी लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हासिल करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

कंडी के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर इकबाल मलिक ने कहा, ”पूरे कंडी ब्लॉक में आज (शुक्रवार) टीकाकरण अभियान जोरशोर से चलाया गया। लक्ष्य 100 फीसदी आबादी के टीकाकरण की है, दूरदराज और दुर्गम इलाकों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।”





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here