चंडीगढ़: भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है. बता दें, बीते दिन उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. खबरों के मुताबिक उन्हें फिर बुखार आ गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था. 91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए थे. जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमने एक बेहद ही धावक खिलाड़ी को खो दिया. देश के नागरिकों के दिलों में मिल्खा सिंह बसते थे उन्होंने देखे के लोगों को अपनी परस्नेलिटी से प्रेरित किया है. उनके निधन से मैं बहुत आहत हुआ हूं.

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here