कोल इंडिया के इनवेस्टर्स के लिए खुशखबरी, हर शेयर पर मिलेगा 5 रुपये का डिविडेंड


कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के इनवेस्टर्स के लिए अच्छी खबर है। कोल इंडिया बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड (सेकेंड इंटरिम डिविडेंड ) के पेमेंट की मंजूरी दी है। कंपनी ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 22 फरवरी को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। कोल इंडिया के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2.91 फीसदी की गिरावट के साथ 161.70 रुपये पर बंद हुए हैं। 

कंपनी को 4,556 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 

कोल इंडिया लिमिटेड ने बताया है कि दिसंबर 2021 तिमाही में उसे 4,556 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 48 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर 2020 तिमाही में कंपनी को 3,084 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर 2021 में कंपनी की सेल्स 20 फीसदी बढ़कर 25,991 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की सेल्स 21,708 करोड़ रुपये थी। कोल इंडिया लिमिटेड का ऑपरेशंस से हासिल होने वाला रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 28,433 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 23,686 करोड़ रुपये था। 

यह भी पढ़ें- मिनटों में उड़ गए 6 लाख करोड़ रुपये, ‘आंधी’ में भी टिका हुआ है TCS का स्टॉक

कोल आउटपुट जनवरी में 6 फीसदी से ज्यादा बढ़ा

इस साल जनवरी में भारत का कोल आउटपुट 6.13 फीसदी बढ़कर 79.60 मिलियन टन पहुंच गया है। साल 2020 की समान अवधि में यह 75 मिलियन टन था। मिनिस्ट्री के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, इस साल जनवरी में टोटल प्रॉडक्शन में से कोल इंडिया ने 64.50 मिलियन टन का प्रॉडक्शन किया। सरकारी कंपनी के कोल प्रॉडक्शन में 2.35 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। जनवरी 2022 के दौरान कोल डिस्पैच 10.8 फीसदी बढ़कर 75.55 मिलियन पहुंच गया, जो कि पहले 68.19 मिलियन टन था। 

यह भी पढ़ें- 10 महीने में ही ताबड़तोड़ रिटर्न, 1 लाख रुपये के बने 66 लाख रुपये



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here