पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच कोई व्यावसायिक विज्ञापन नहीं करने का फैसला किया है और जैविक खेती में व्यस्त हैं तथा जल्द ही पर्यावरण के अनुकूल उर्वरक का अपना ब्रांड लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले एक साल से क्रिकेटर से दूर भारत की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धोनी मंगलवार को 39 बरस के हो गए। धोनी के मैनेजर और बचपन के मित्र मिहिर दिवाकर ने रांची में इस स्टार क्रिकेटर के जीवन की झलक पेश की। दिवाकर ने कहा कि देशभक्ति उसके खून में है, यह देश की सेवा (सेना) करना हो या जमीन (खेती) की, वह इसे लेकर काफी जुनूनी है। उसके पास 40 से 50 एकड़ खेती की जमीन है और वह वहां पपीते, केले की जैविक खेती में व्यस्त हैं। 

धोनी जल्द पेश करने वाले हैं अपनी कंपनी के जैविक उर्वरक
आर्का स्पोर्ट्स के नाम से एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी चलाने वाले दिवाकर ने कहा कि उसने ब्रांड प्रचार बंद कर दिया है और कहा है कि जब तक जीवन सामान्य नहीं हो जाता तब तक वह कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं करेंगे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज के इंडियन प्रीमियर लीग के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की उम्मीद थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस प्रतियोगिता में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। धोनी को हाल में लॉकडाउन के दौरान ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया। दिवाकर ने कहा कि वे जल्द ही अपनी कंपनी नियो ग्लोबल के नाम से जैविक उर्वरक पेश करने वाले हें। उन्होंने कहा कि इस उर्वरक का धोनी के खेतों में परीक्षण किया गया है।

धोनी को जन्मदिन की बधाई देने रांची पहुंचे पांड्या ब्रदर्स,देखें-Photos

‘ऐसा लगता है कि धोनी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं’
धोनी ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हाल में एक वीडियो में कीटनाशकों के बुरे प्रभाव के बारे में बताया था। दिवाकर ने कहा कि हमारे पास विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की टीम है और उन्होंने उर्वरक तैयार किया है और इसे दो से तीन महीने के अंदर पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने कल रात उससे बात की। यह सामान्य व्यावसायिक चर्चा थी। धोनी अपने परिवार के साथ घर में रहेगा और जन्मदिन के जश्न में ज्यादा शोरशराबा नहीं होगा। यह पूछने पर कि क्या संन्यास की बात धोनी के दिमाग में है, दिवाकर ने कहा कि दोस्त होने के नाते हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते। लेकिन उसे देखते हुए नहीं लगता कि वह संन्यास के बारे में सोच भी रहा है। उन्होंने कहा कि वह आईपीएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। अगर आपको याद हो तो वह चेन्नई एक महीने पहले ही पहुंच गया था लेकिन इसके बाद सब कुछ बंद हो गया।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ब्रायन लारा ने दिया चौंकाने वाला बयान





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here