कोरोना को लेकर दुनिया त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं भारत भी इससे लगातार जूझ रहा है। हालांकि देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो कोविड-19 के 27,071 नए मामलों के साथ, भारत के कुल मामले 98,84,100 हो गए हैं। साथ ही 336 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1,43,355 हो गया है। फिलहाल, कुल सक्रिय मामले 3,52,586 पर हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 30,695 नए डिस्चार्ज के साथ कुल 93,88,159 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 15.95 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15 लाख 94 हजार 775 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
With 27,071 new #COVID19 infections, India’s total cases rise to 98,84,100
With 336 new deaths, toll mounts to 1,43,355. Total active cases at 3,52,586
Total discharged cases at 93,88,159 with 30,695 new discharges in the last 24 hours. pic.twitter.com/mBtYS9DXYv
— ANI (@ANI) December 14, 2020
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.58 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 2.95 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या करीब 98.26 लाख हो गई है। इस दौरान 33,494 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 93.24 लाख से अधिक हो गई है। ने मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर करीब 3.60 लाख रह गए हैं।







