Covishield Vaccine: भारत में एस्ट्रेजेनिका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की तरफ से तैयार किए गए कोविशील्ड वैक्सीन को ब्रिटेन की तरफ से मान्यता नहीं देने की भारत सरकार ने आलोचना करते हुए ‘भेदभावपूर्ण नीति’ करार दिया है. विदेश सचिव ने मंगलवार को कहा कि कोविशील्ड को लेकर भेदभावपूर्ण नीति के चलते ब्रिटेन जा रहे हमारे नागरिकों पर इसका असर पड़ रहा है.
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने नए विदेश सचिव के सामने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया है. उन्होंने कहा कि मुझे यह कहा गया है कि आश्वासन दिया गया है कि इसे सुलझा लिया जाएगा. विदेश सचिव ने आगे कहा कि ब्रिटेन की तरफ से आश्वासन के बाद भी अगर यह मुद्दा नहीं सुलझाया जाता है तो हम इसके बाद जवाबी कदम उठाएंगे.
ये भी पढ़ें:
21 जून से नई वैक्सीनेशन नीति, सत्येंद्र जैन ने कहा- दिल्ली सरकार ने किया पूरा इंतजाम







