देश में लगातार एलपीजी की कीमतों में इजाफा हो रहा है। जिसके कारण बड़ी संख्या में एलपीजी कस्टमर अपनी सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं। कई बार ग्राहकों को पता नहीं चलता कि उनकी सब्सिडी आ रही है या नहीं। अगर आ रही है तो कितनी आ रही है। अब दो मिनट में आप जान सकेंगे की आपकी सब्सिडी कितनी आई है। सब्सिडी चेक करने के दो तरीके हैं। पहला है इंडेन, भारत गैस या एचपी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए और दूसरा है LPG ID के जरिए, ये ID आपके गैस पासबुक में लिखी होती है।

1 सितम्बर से लागू होगी चेक जुड़ी CTC प्रणाली, किस पर पड़ेगा असर

 वेबसाइट के जरिए चेक करें

आप http://mylpg.in/  पर जाएं।

अपना 17 डिजिट का LPG ID भरें।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें, कैप्चा कोड भरें और आगे बढ़ें

एक OTP आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।

अगले पेज पर अपना ई-मेल आईडी लिखकर पासवर्ड जेनरेट करें।

Share Market: सेंसेक्स में 245 अंकों की तेजी, 15000 के नीचे कारोबार कर रहा है निफ्टी

ई-मेल पर एक एक्टीवेशन लिंक आएगा, उसे क्लिक करें, लिंक क्लिक करते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा,इसके बाद आप mylpg.in पर जाकर लॉग-इन करें

अगर आपका आधार कार्ड LPG अकाउंट से लिंक है तो उसे क्लिक करें।

इसके बाद View Cylinder Booking History/subsidy transferred के विकल्प दिखेंगे।

क्रिप्टोकरेंसी पर सख्त कानून लाने की तैयारी में भारत सरकार

यहां से आपको पता चल जाएगा कि सब्सिडी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है या नहीं। घरेलू गैस पर सब्सिडी केवल उन्हीं को मिलती है, जिनकी सालाना कमाई 10 लाख से ज्यादा नहीं होती है। अगर पति और पत्नी मिलकर भी 10 लाख कमाते हैं तो उन्हें LPG सब्सिडी नहीं मिलेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here