वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ाने के लिए आज कई महत्वपूर्ण ऐलान किया।  आज एक प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। मांग को प्रोत्साहित करने के लिए उपभोक्ता खर्च और पूंजीगत व्यय बढ़ाने के लिए उपाय किया जा रहा है। सरकार यात्रा अवकाश भत्ता (LTC) कैश बाउचर्स और फेस्टिवल एडवांस स्कीम लेकर आई है। केंद्रीय सरकार के लिएएलटीसी कैश वाउचर योजना की अनुमानित लागत 75 5,675 करोड़ रुपये आएगी वहीं पीएसबी और पीएसयू के लिए के लिए 1,900 करोड़। 

 

क्या है एलटीसी योजना 

एलटीसी योजना  के तहत सरकारी कर्मचारी को नकद बाउचर मिलेगा, जिससे वो खर्च कर सकेंगे और इससे अर्थव्यवस्था में भी बढ़त होगी। इसका लाभ पीएसयू और सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। बता दें एलटीसी के बदले नकद भुगतान जो कि डिजिटल होगा। यह 2018 से 2021 के लिए होगा। इस स्कीम के तहत ट्रेन या प्लेन के किराये का भुगतान होगा और वह टैक्स फ्री होगा। इसके लिए कर्मचारी का किराया और अन्य खर्च तीन गुना होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को देगी 10000 रुपये





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here