टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बनने वाले हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से गुड न्यूज शेयर की और बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नया मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए यह गुड-न्यूज सबको दी। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। क्रिकेट जगत से तमाम लोगों ने विराट और अनुष्का को इसके लिए बधाई दी है। शिखर धवन, हरभजन सिंह, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल ने ‘विरुष्का’ को ट्विटर के जरिए बधाई दी है।

जनवरी 2021 में मम्मी-पापा बनेंगे अनुष्का-विराट, फैन्स को दी गुड न्यूज

विराट कोहली इस समय युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाना है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होगा। विराट आरसीबी टीम के कप्तान हैं। मार्च के बाद विराट क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। कोविड-19 के चलते भारत में मार्च के अंत से लॉकडाउन लग गया था। विराट लॉकडाउन के समय पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई के अपने घर में ही थे। विराट आरसीबी टीम के साथ नहीं बल्कि अलग से दुबई पहुंचे थे।

‘धोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नंबर-4 पर बैटिंग करना चाहते हैं’

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विराट पांच महीने पूरी तरह से आइसोलेशन में थे और यही वजह थी कि वो मुंबई से बेंगलुरु ना ट्रैवल करके डायरेक्ट दुबई पहुंचना चाहते थे। विराट अनुष्का ने लंबे समय डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। विराट-अनुष्का की मुलाकात एक शैंपू ऐड के लिए 2013 में हुई थी, जिसके बाद दोनों करीब आते गए। क्रिकेट जगत ने कुछ ऐसे दी विरुष्का को बधाई-





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here