Cruise Drugs Party: मुंबई के एक क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी के दौरान रविवार की देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी में बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के बेटे आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. एनसीबी की तरफ कहा गया जांच के आधार पर आगे और भी छापेमारी की जा सकती है. इस बीच, क्रूज ड्रग्स पार्टी को लेकर बॉलीवुड की तरफ से पहला रिएक्शन आया है. फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी ने सोमवार को कहा कि जिस भी जगह रेड होती है तो बहुत सारे लोगों को लोगो को पकड़ लिया जाता है. उन्होंने कहा कि हम ऐसा अनुमान लगाते हैं कि इस बच्चे ने ड्रग्स लिया, उस बच्चे ने ड्रग्स लिया.

सुनील शेट्टी बोले- अभी जांच चल रही है

शेट्टी ने आगे कहा- “मैं सोचता हूं कि इस मामले में अभी जांच चल रही है. हमारी फिल्म इंडस्ट्री पर जब भी कुछ होता है तो मीडिया टूट पड़ती है. हर एक के बारे में यह समझती है कि वह ऐसा ही होगा. बच्चे को एक मौका दें रिपोर्ट देने के लिए, ताकि वास्तविक रिपोर्ट आ पाए. जब तक वह बच्चा है, उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है.”

इधर, मुंबई में एक क्रूज पर छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इनके पास से नशीले पदार्थ जब्त किए हैं. एनसीबी चीफ एस.एन प्रधान ने कहा कि मुंबई में क्रूज पर पार्टी और वहां से बरामद हुए ड्रग्स को लेकर आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सूचना के आधार पर आगे और भी छापेमारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वो हैं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा.

एनसीबी चीफ ने कहा- अभी और होगी छापेमारी

एस.एन. प्रधान ने कहा कि हम इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं और एक्शन ले रहे हैं कि ड्रग्स जैसे चरस और एमडीएम पार्टी के लिए कहां से लाया गया था. एनसीबी चीफ ने कहा कि हम निष्पक्ष तरीके से काम कर रहे हैं इस प्रक्रिया में कुछ बॉलीवुड कनेक्शन या फिर कुछ अमीर लोगों से हो सकते हैं. हमें कानून के दायरे में रहकर अपना काम करना होगा.

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में अपना काम जारी रखना होगा. अगर आप आंकड़ों को देखेंगे तो पिछले सिर्फ एक साल के दौरान करीब 300 से ज्यादा छापेमारी की गई है. यह आगे भी जारी रहेगा, चाहे इसमें विदेशी नागरिक शामिल हों, फिल्म जगत के लोग हों या फिर अमीर लोग शामिल हों.   

ये भी पढ़ें:

Cruise Party: ड्रग्स पार्टी कर रहे 8 लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया, Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan का नाम भी शामिल

Cruise Party Update: NCB ने किया ड्रग्स पार्टी में शामिल 8 लोगों के नामों का खुलासा, आर्यन खान भी शामिल- PTI



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here