विजय हजारे ट्रॉफी में मात्र 94 गेंदों में 173 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इस पारी के कुछ घंटे बाद ही भारतीय सिलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को घोषित 19 सदस्यीय भारतीय टी-20 टीम में शामिल कर लिया। किशन के साथ सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया को भी टी-20 टीम में शामिल किया गया है जबकि स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। सैमसन का आईपीएल 2020 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में प्रदर्शन सही नहीं रहा था।
किशन को टीम में ऋषभ पंत के बैकअप विकेटकीपर के रूप में रखा गया है। किशन को संजू सैमसन पर प्राथमिकता मिली है। किशन ने आईपीएल में 516 रन बनाए थे और विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में विस्फोटक शतक ठोक डाला। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी टीम में वापसी की है। भुवनेश्वर को आईपीएल के दौरान चोट लगने से टूर्नामेंट से बीच में ही हटना पड़ा था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पांच मैचों की टी-20 सीरीज से विश्राम दिया गया है। मनीष पांडेय और सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है जबकि लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल टीम में लौटे हैं।
टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा की घोषणा, इस सीरीज के बाद करेंगे IPL की तैयारियां शुरू
तेज गेंदबाज टी नटराजन ने टी-20 टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। कंधे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से चूक गए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह मिली है और अब उनके पास खुद को साबित करने का मौका रहेगा। सीरीज के पांच मैच 12, 14, 16, 18 और 20 मार्च को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुन्दर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।
टी20 सीरीज के लिए टीम IND का ऐलान, सूर्यकुमार और तेवतिया को मिला







