अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले 2 साल में भारत का कृषि क्षेत्र डीजल मुक्त हो जाएगा।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2024 तक कृषि क्षेत्र में डीजल के स्‍थान पर रिन्यूएबल एनर्जी के शत-प्रतिशत इस्‍तेमाल का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा। इससे भारत के कृषि क्षेत्र को डीजल से मुक्ति मिलेगी।

क्या कहा मंत्री ने: आरके सिंह ने राज्यों को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य योजना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम एक नए और आधुनिक भारत के लिए काम कर रहे हैं, जो आधुनिक बिजली प्रणालियों के बिना नहीं हो सकता है। हम इसे हासिल करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

भारत का रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर: एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 2030 तक लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। इस सेक्टर में सबसे अधिक नौकरियां लघु स्तर की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं से पैदा होंगी। वित्त वर्ष 2020-21 में ज्यादातर नए कर्मचारी छत पर लगाने वाली सौर श्रेणी में काम कर रहे थे। वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में इस सेक्टर की क्षमता सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here