इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो या कोई बैंक से जुड़ा काम हो, पैन कार्ड (PAN card) यानी पर्मानेंट अकाउंट नंबर एक जरूरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल निवेश जैसे कामों में भी किया जाता है। पैन कार्ड नंबर (PAN Card Number) में व्यक्ति का टैक्स और निवेश सम्बंधित डाटा होता है। हालांकि, पैन कार्ड खो जाने की स्थिति में आपके लिए समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप e-PAN Card के जरिए भी अपना काम चला सकते हैं।
क्या है ई-पैन कार्ड?
ई-पैन कार्ड को आप डिजिटल या ऑनलाइन पैन कार्ड भी कह सकते हैं। यह आपको पैन कार्ड का एक वर्चुअल रूप होता है। E-PAN, पैन कार्ड की फिजिकल कॉपी से कहीं बेहतर है। इसके खोने का झंझट नहीं है। जब भी जरूरत हो, वेरिफिकेशन के लिए आप फिजिकल पैन कार्ड की तरह इसके इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात है कि आप मिनटों में ई-पैन कार्ड डाउनलोड (download e-PAN card) कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका
यह भी पढ़ें: गैलरी में छिपानी है प्राइवेट तस्वीरें? Google ले आया नया फीचर, आपके फोन में ही मौजूद है
कैसे डाउनलोड करें ई-पैन कार्ड?
1. सबसे पहले, आयकर विभाग की वेबसाइट पर दिए गए ‘डाउनलोड ई-पैन’ विकल्प पर जाना होगा।
इसका लिंक: https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html
2. यहां आपको आपका पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
3. फिर, आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
4. यह आपसे आपकी जन्मतिथि दर्ज करने के लिए कहेगा। उसके बाद, नियम और शर्तों को स्वीकार करें।
यह भी पढ़ें: रोज 3GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान, महीनेभर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी फ्री
5. एक बार जब आप नियम और शर्तें स्वीकार कर लेते हैं, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। उस ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट बटन पर टैप करें।
6. उसके बाद, एक पेमेंट ऑप्शन खुलेगा। यहां आपको ₹8.26 का भुगतान करना होगा, जिसे आप UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।
7. पेमेंट पूरा होने के बाद, आप अपना ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात है कि पैन कार्ड की PDF फाइल पासवर्ड से सुरक्षित होगा। इसका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होगी।







