आज के समय में हर वयक्ति की पहचान को सत्यापित करने, सरकारी योजना और सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड अहम भूमिका निभाता है। अब ज्यादातर लोग आधार कार्ड को अपनी पॉकेट में लेकर चलते हैं। ताकि, काम के समय कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकें। अगर ऐसा करते हुए आपका आधार कार्ड खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस कुछ स्टेप्स में आप आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तरह डाउनलोड किया गया आधार कार्ड डाक से प्राप्त होने वाले आधार कार्ड की तरह ही वैध होता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न सरकारी या निजी कार्यों में किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड की डिजिटल प्रति को किस तरह डाउनलोड किया जा सकता है।
जानें कैसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 – आपको पहले UIDAI के आधार पोर्टल https://eaadhaar – uidai – gov – in पर लॉग–ऑन करना होगा।
स्टेप 2 – आपको ‘Get Aadhaar’ पर जाकर ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक कीजिए।
स्टेप 3 – इसके बाद एक नया पेज खुल आएगा। इस पेज पर आधार संख्या, पंजीयन संख्या या फिर वर्चुअल संख्या में से कोई एक दर्ज करना होगा।
स्टेप 4 – आपको कैप्चा कोड डालना होगा और ‘Send OTP’ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5 – आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंक का ओटीपी मिलेगा।
स्टेप 6 – अब आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और साथ ही एक क्विक सर्वे में कुछ सवालों का जवाब देना होगा।
स्टेप 7 – अब आपको ‘Verify And Download’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 8 – इस तरह आपके आधार कार्ड की डिजिटल प्रति डॉउनलोड हो जाएगी।
पासवर्ड प्रोटेक्टेड होती है आधार की ई-कॉपी
आधार कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी पासवर्ड प्रोटेक्टेड होती है। अर्थात आधार कार्ड की इस डिजिटल प्रति को खोलने के लिए पासवर्ड डालना जरूरी होता है। ये पासवर्ड आधार में आपके नाम के पहले चार अक्षर और जन्मतिथि का साल होता है। कई बार आपके एरिया का पिनकोड भी पासवर्ड होता है।
EPFO: PF खाताधारकों के खाते में जल्द आएगा पैसा! मिस्ड कॉल देकर जानें अपना बैलेंस







