अगर आप आपका एटीएम कार्ड खो गया है या फिर आप कही रखकर भूल गए हैं और आपको यह डर सता रहा है कि कहीं उसका मिस यूज ना हो जाए तो ऐसी स्थिति में उसे ब्लाॅक करवाना ही सबसे बेहतर रहेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नंबर जारी किया है। जिसके जरिए अब आसानी से एटीएम ब्लाॅक करवाया जा सकता है। यह नंबर टोल फ्री है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर 1800 112 211 पर या 1800 425 3800 पर काॅल करके एटीएम नंबर ब्लाॅक करवाया जा सकता है। इस टोल फ्री पर नंबर काॅल करने के बाद आपसे एटीएम कार्ड के अंतिम 5 डिजिट का नंबर मांगा जाएगा। उसके रिक्वेस्ट को कन्फर्म करना होगा। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका एटीएम कार्ड ब्लाॅक हो जाएगा और आपके मोबाइल नंबर पर सक्सेसफुल का एसएमएस आएगा।
Petrol Price Today: पटना में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के करीब, जानें अपने शहर का ताजा रेट
नेट बैंकिग के जरिए भी कर सकेंगे ब्लाॅक
1- सबसे पहले यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए www.onlinesbi.com पर लाॅगइन करें।
2- ATM Card Service सिलेक्ट करें फिर e Service ओपन करके Block ATM Card पर जाएं।
3- जो कार्ड खो गया है उससे जुड़ा हुआ अकाउंट नंबर सिलेक्ट करें।
4- सभी एक्टिव और ब्लाॅक कार्ड दिखने लगेगा। इसके बाद आप पहले चार और अंतिम चार डिजिट दिखेगा।
5- जिस कार्ड को ब्लाॅक करना है उसे सिलेक्ट करें। सभी जानकारियों को वेरिफाई करने के बाद सब्मिट करें।
6- फिर आपको ओटीपी या पासर्वड में से किसी एक प्रक्रिया को चुनना होगा।
7- ओटीपी पासवर्ड या प्रोफाइल पासवर्ड लिखना होगा। इसके बाद कन्फर्म करें।
8- पूरी प्रक्रिया होने के बाद के बाद आपको एक टिकट नंबर मिलेगा। उसे सुरक्षित जगह नोट कर लें।







