अगर आप अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो शाओमी आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपने प्रीमियम फोन Mi 11X Pro 5G (8जीबी+128जीबी) पर सेल में 7 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 7 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। 

Deal of the Day में 11 हजार रुपये की छूट
अमेजन पर यह फोन पहले से ही Deal of the Day में 11 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 36,999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्टेड है। दोनों ऑफर को मिला दिया जाए तो फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट 18 हजार रुपये हो जाता है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन की खरीद पर 5000 रुपये का अडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। वहीं, अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो आपको 6 महीने के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा।  

Mi 11X Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के 6.67 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डॉट डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले अल्ट्रा टाइनी पंच-होल के साथ आता है। फोन में मिलने वाले डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह HDR 10+ को भी सपोर्ट करता है। 8जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: iPhone 13 Pro Max के कैमरे का गजब इस्तेमाल, डॉक्टर ने किया मरीजों की आंखों का इलाज

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्र्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल  का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4520mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

यह भी पढ़ें: 2 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 64MP कैमरे वाला धांसू OnePlus स्मार्टफोन, 7 अक्टूबर तक धमाकेदार ऑफर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here