टीवी स्टार श्वेता तिवारी आजकल अपनी टोंड बॉडी और ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें, श्वेता आजकल केपटाउन में हैं। जहां वो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग कर रही हैं। सीरियल कसौटी जिंदगी फेम श्वेता तिवारी अपने फैंस के लिए केपटाउन से अपने फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपनी एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी की हुई है।

श्वेता अपनी इस ऑफ शोल्डर शार्ट व्हाइट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। अपनी इस तस्वीर में श्वेता एक खिड़की के पास खड़े होकर पोज दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ व्हाइट हील्स कैरी किए हुए हैं।

 

श्वेता तिवारी की यह ड्रेस समर वियर के लिए परफेक्ट फैशन गोल हो सकती है। इस ड्रेस की खासियत यह है कि इसकी कीमत आपकी डिनर डेट से भी कम है। श्वेता तिवारी की इस ऑफ शोल्डर शार्ट व्हाइट ड्रेस की कीमत सिर्फ 1900 रूपए है।

shweta tiwari

श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी वो अपने कई फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। श्वेता की फोटोज में उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here