अर्जुन कपूर ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर में अभी तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. पिछले कई सालों से अर्जुन एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2019 में अर्जुन के बर्थडे पर ऑफिशियल किया था.
किसी की तुलना करना शर्मनाक है
वहीं शनिवार को अर्जुन कपूर ने मलाइका से तुलना और उनकी संपत्ति पर सवाल उठाए जानी वाली खबरों पर अफनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जो बाद में डिलीट भी कर दी गई थी. उन्होंने इसमें लिखा था कि, मलाइका एक एक्ट्रेस, एक निर्माता और अब एक टेलीविजन शो को होस्ट कर रही हैं. उनका करियर बहुत लंबा रहा है. और इसे बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने लिखा, ये दुखद और शर्मनाक है. बेशक वो अच्छी कमाई करती है और इतने सालों तक काम किया है लेकिन किसी की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है.
मैं उनसे हर दिन सीखता हूं – अर्जुन
वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि, जिस तरह से उन्होंने 20 साल की उम्र में काम करना शुरू करने वाली महिला होने से लेकर आज तक, अपने तरीके से अपनी लाइफ जी है. मैंने कभी उसे शिकायत करते नहीं देखा. वो सिर्फ ऐसी लाइफ जीने में विश्वास करती है जो उसे खुश रखे. मैं उससे हर दिन सीखता हूं.
अरबाज खान से कर चुकी हैं शादी
बता दें कि मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान है। पिछले साल, बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव में, अर्जुन ने कबूल किया कि वो अपनी शादी को फैन्स से सीक्रेट नहीं रखेंगे. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि, वो और मलाइका अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
Bigg Boss OTT: दर्शकों के बीच लाने की सारी तैयारियां पूरी, नए होस्ट के साथ आज से शुरू होगा शो
Krushna Abhishek ने Sudesh Lehri को याद दिलाई 1 करोड़ रुपये की उधारी! देखिए वीडियो







