“राजस्थान में कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है। कैबिनेट विस्तार का फैसला व्यापक दृष्टिकोण के साथ लिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।” उन्होंने कहा कि नए कैबिनेट में चार दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। दलित समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। माइनॉरिटीज का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया गया है।
Congress is working under leadership of Sonia Gandhi, Rahul Gandhi & Priyanka Gandhi. Party workers will have to work together to bring forth misdeeds of BJP before people. There are no factions in party. The decisions (of cabinet reshuffle) have been taken together: Sachin Pilot pic.twitter.com/w48iOX9nQi
— ANI (@ANI) November 21, 2021
पता नहीं ऐसी बातें कहां से आती हैं
सचिन पायलट ने कहाकि कांग्रेस ने अपने साथ खड़े लोगों का ध्यान रखा। कांग्रेस प्रेसीडेंट, अजय माकन, अशोक गहलोत सबने मिलकर फैसला लिया है। गुटबाजी पर बोले, सोनिया, राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। कोई गुटबाजी नहीं। पता नहीं कहां से यह बातें आती हैं। हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है। पूरे नेतृत्व ने मिलकर यह फैसले लिए हैं। सभी के फीडबैक के आधार पर फैसला लिया गया है।
भाजपा के कुकर्म सबके सामने लाएंगे
सचिन ने कहाकि प्रदेश में हमारा मुख्य मुकाबला भाजपा से है। हमने यहां के उपचुनाव में उन्हें हराया है। आगे भी हम भाजपा को हराएंगे। कांग्रेस के दबाव के चलते ही भाजपा तीनों कृषि कानून वापस लेने पर मजबूर हुई। अब कांग्रेस भाजपा के अन्य कुकर्मों को सामने लाएगी। उन्होंने आगे के लिए कहाकि अभी कई अन्य राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। यहां पर भी सभी को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश रहेगी।
जो भी जिम्मेदारी मिलेगी निभाने को तैयार
अगले विधानसभा चुनाव पर पायलट बोले कि राजस्थान में दोबारा हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी प्रेसीडेंट और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, जहां से काम करने के लिए कहेगी मैं करूंगा। विभाग वितरण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। सचिन ने कहाकि आने वाले चुनाव में महिलाओं को भरपूर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व की मंशा के हिसाब से युवा और महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। हमेशा चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा।







