शेयर बाजार की आज शुरुआत कमजोर रही। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार को 29.81अंकों की मामूली गिरावट के साथ 49,594.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशन स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। निफ्टी आज गिरावट के साथ 14,583. के स्तर पर खुला।
गुरुवार का हाल
अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता संभालने से वैश्विक बाजार में आई तेजी और अनुकूल बजट की उम्मीद में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को पहली बार 50 हजार के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। कोरोना संकट के बाद मार्च में 25,638 अंक के निचले स्तर से सेंसेक्स सिर्फ 10 महीने में दोगुना हो गया है। निवेशकों को 10 महीने में 100 फीसदी का रिटर्न मिला है। गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी के मामले आने के बाद बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। 24 मार्च को सेंसेक्स टूटकर 26 हजार के निचले स्तर पर आ गया था। बाजार में निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए थे।
रसातल से 50 हजारी तक ऐसे पहुंचा सेंसेक्स
मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। वहीं पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा था, जबकि 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46000 के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ। 14 दिसंबर को सेंसेक्स 46284.7 पर खुला। वहीं 21 दिसंबर को सेंसेक्स 47055.69 के स्तर पर पहुंच गया। अब 30 दिसंबर को सेंसेक्स अब तक के सर्वोच्च स्तर 47,807.85 अंक तक चला गया था।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की तेजी से सतर्क रहे निवेशक, कभी भी आ सकती है बड़ी गिरावट
इसके बाद नए साल में 48 हजार का स्तर पार करते हुए सेंसेक्स बुधवार 6 दिसंबर को 48616.66 के नए शिखर पर खुला था। 8 दिसंबर को सेंसेक्स 48797.97 के नए शिखर को छू लिया। जबकि 11 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स एक नए शिखर 49260.21 अंक पर पहुंच गया। वहीं 12 जनवरी को 49569.14 का आंकड़ा छुआ और अब 13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था और आज यानी 21 जनवरी को सेंसेक्स ने एक और इतिहास रचते हुए 50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।







