Share Market Close: शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।  बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला सेंसेक्स 127.31 अंकों के नुकसान के साथ 58,177.76  के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 14 अंक फिसल कर 17,355.30 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 58000 के नीचे भी आ गया था।  

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में हुई। वहीं कोटक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस जैसे स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए। रिलायंस के शेयरों गिरावट की वजह से इसके निवेशकों को जहां नुकसान उठाना पड़ा वहीं, चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी 2.1 अरब डॉलर का झटका लगा। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक 100 अरब डॉलर क्लब से अंबानी बाहर हो गए हैं और अब इनकी संपत्ति 92.4 अरब डॉलर रह गई है।

सुबह का हाल

एशियाई बाजारों में कमजोर धारणा के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट के साथ सोमवार को सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 190 से ज्यादा अंक की गिरावट हुई।   सोमवार सुबह 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 193.16 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,111.91 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह शुरुआती सत्र में निफ्टी 37.90 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 17,331.35 पर आ गया।

बृहस्पतिवार को पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 54.81 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 58,305.07 पर बंद हुआ था जो उसका अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं एनएसई निफ्टी 15.75 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 17,369.25 पर बंद हुआ था।  शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद थे।
    



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here