गुजरात में शनिवार (20) को कोरोना वायरस संक्रमण के 539 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 26,737 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 1,639 हो गई।
उन्होंने कहा कि 535 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक राज्य में 18,702 लोग ठीक हो चुके हैं। गुजरात में फिलहाल 6,396 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 66 की हालत गंभीर है। राज्य में अब तक 3,19,414 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
20 deaths and 539 fresh cases of #COVID19 reported in Gujarat in the last 24 hours. State’s tally rises to 26737 including 18702 cured/discharged and 1639 deaths: State Health Department.
— ANI (@ANI) June 20, 2020
अहमदाबाद में कोविड-19 के 306 नए मामले, 16 मौतें
वहीं, गुजरात के अहमदाबाद जिले में शनिवार को कोविड-19 के 306 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,564 हो गई, जबकि 16 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,312 तक पहुंच गई।
Ahmedabad reports 306 new COVID-19 cases and 16 deaths, tally rises to 18,564 and fatalities to 1,312: Health official
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2020
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दिनभर में कुल 418 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 13,185 पहुंच गई है।







