सर्च इंजन गूगल की डिजिटल विज्ञापनों से आमदनी में जोरदार बढ़ोतरी से मूल कंपनी अल्फाबेट का मुनाफा जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में 68 प्रतिशत बढ़ गया। वहीं, क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार में बढ़ोतरी के चलते माइक्रोसॉफ्ट का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 24 फीसद उछला।

 कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में स्थित अल्फाबेट इंक ने मंगलवार को कहा कि उसने तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 18.94 अरब अमेरिकी डॉलर या प्रति शेयर 27.99 अमेरिकी डॉलर की कमाई की।  इस दौरान कंपनी की आय 41 फीसदी बढ़कर 65.12 अरब डॉलर हो गई।

डिजिटल विज्ञापन बाजार में गूगल का 29 प्रतिशत हिस्सा

फैक्टसेट के एक सर्वेक्षण में विश्लेषकों ने 63.53 अरब अमेरिकी डॉलर की आय पर प्रति शेयर 23.73 अमेरिकी डॉलर के मुनाफे की उम्मीद जताई थी। ई-मार्केटर के अनुसार वैश्विक स्तर पर 455 अरब डॉलर के डिजिटल विज्ञापन बाजार में गूगल का 29 प्रतिशत हिस्सा है, जिसके बाद फेसबुक का स्थान है। 

माइक्रोसॉफ्ट का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा

क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार में बढ़ोतरी के चलते माइक्रोसॉफ्ट का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 24 फीसदी बढ़ गया।  वाशिंगटन के रेडमंड में स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसका तिमाही मुनाफा 17.2 अरब अमेरिकी डॉलर या प्रति शेयर 2.27 अमेरिकी डॉलर रहा।  इस तरह माइक्रोसॉफ्ट ने विश्लेषकों के अनुमान को पीछे छोड़ दिया, जो प्रति शेयर 2.08 अमेरिकी डॉलर के मुनाफे की उम्मीद जता रहे थे। कोरोना वायरस महामारी के दौरान घर से काम करने का चलन बढ़ा और इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं की मांग भी बढ़ी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here