How to link PAN with AADHAAR: साल 2021 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए जाने वाले How to… में भारत के लोगों ने पैन कार्ड को आाधार से जोड़ने का तरीका खोजते रहे। गूगल ट्रेंड द्वारा जारी 2021 के आंकड़ों से पता चलता है कि कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें और आक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं के बाद चौथे नंबर पर ट्रेंडिंग टॉपिक रहा आधार को पैन के साथ कैसे लिंक करें।
बता दें केंद्र सरकार ने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया है। पैन और आधार कार्ड की लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा था कि दोनों दस्तावेजों की लिंकिंग की तारीख 30 सितंबर 2021 से बढ़कर 31 मार्च 2022 हो गई है।चलिए एक बार फिर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप पैन को आधार से आसानी से कैसे लिंक कर सकते हैं।
पहले चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले www.incometaxgov.in पर जाएं।
- इसके बाद Our Service पर क्लिक करें, वहां आपको Link Aadhaar का ऑप्शन आएगा।
- इसके बाद Link Aadhaar Know About Aadhaar Pan Linking Status विकल्प पर जाएं।
- एक नया पेज खुल जाएगा। वहां अपना PAN और Aadhaar Card डीटेल्स लिखें।
- एक बार पूरी जानकारी देने के बाद ‘View Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अलग आपको दिखने लगेगा कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।
ऐसे करें लिंक
- डायरेक्ट लिंक incometax.gov.in पर जाएं।
- ‘Our services’ पर क्लिक करें
- पैन और आधार की डिटेल दर्ज करें
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
- अब ‘I agree to validate my Aadhaar details’ पर टिक करें
- अंत में ‘LINK Aadhaar’ पर क्लिक करें
SMS से PAN Card Aadhaar Card Link
SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।
आधार और पैन को लिंक करते समय रखें ध्यान
अपने आधार को पैन से लिंक करते समय कुछ सावधानी जरूरी है। आधार-पैन लिंक कराने के लिए ध्यान रखें कि आपके पैन और आधार की डिटेल्स में कोई अंतर न हो जैसे नाम मिसमैच होना या जन्मतिथी गलत होना। अगर ऐसा है तो आपको पैन-आधार लिंकिंग कैंसिल होने का सामना करना पड़ सकता है।







