धनतेरस के मौके पर गोल्ड की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस मौके पर हर कोई गोल्ड खरीदना चाहता है। हालांकि, बीते कुछ साल पर गौर करें तो गोल्ड की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है। कई लोगों ने निवेश के लिहाज से भी गोल्ड की खरीदारी की होगी। ऐसे निवेशकों को एक दशक के भीतर गोल्ड ने दो गुना रिटर्न दिया है। हालांकि, गोल्ड का ये रिटर्न स्टॉक मार्केट से काफी कम है।

किसने कितना दिया रिटर्न: अगर साल 2011 में किसी ने 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की खरीदारी की थी तो उसे करीब 26 हजार रुपए खर्च करने पड़े होंगे। एक लाख रुपए तक के निवेश के लिए करीब 40 ग्राम सोने की खरीदारी करनी पड़ी होगी। जिन निवेशकों ने गोल्ड की खरीदारी में एक लाख रुपए निवेश किए होंगे, उनकी रकम 2 लाख रुपए हो गई है। दरअसल, आज करीब 10 साल बाद सोने की कीमत 49 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है। आज की तारीख में 40 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए 2 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। आपको यहां बता दें कि कुछ माह पहले गोल्ड ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये तक पहुंच गया था। 

स्टॉक मार्केट कहीं आगे: हालांकि, एक सच ये भी है कि शेयर मार्केट में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने सालभर के भीतर ही इतना रिटर्न दे दिया है। ऐसी कई कंपनियां हैं जिन्होंने एक लाख रुपए के निवेश वाले निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ऐसा ही एक उदाहरण दीपक नाइट्राइट है। दीपक नाइट्राइट के शेयर अक्टूबर 2011 में 18 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। ये अब 2,500 रुपये के स्तर पर हैं। किसी निवेशक ने अक्टूबर 2011 में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और वह व्यक्ति अपने निवेश को बनाए रखता तो मौजूदा समय में वह रकम बढ़कर 1.50 करोड़ रुपये के करीब होती। 

एक लाख बन गए 10 करोड़ रुपए, कोटक बैंक ने बदल दी निवेशकों की किस्मत

कोटक बैंक: वहीं, पिछले 10 वर्षों में कोटक बैंक के शेयर की कीमत में लगभग 750 प्रतिशत तक बढ़ गई। अगर निवेशक ने 10 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसे 8.50 लाख रुपए मिले होंगे। 

अवंती फूड्स: हैदराबाद की इलेक्ट्रिक सर्विस कंपनी अवंती फूड्स के शेयर एक दशक में 161 गुना से अधिक बढ़ गए हैं।  किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया था तो उसकी रकम 1.61 करोड़ रुपए हो गई है।

जोखिम भी बड़ा: हालांकि, एक सच ये भी है कि शेयर बाजार में दांव लगाना फिजिकल गोल्ड की खरीदारी से कहीं ज्यादा जोखिम भरा है। अगर आप सोच समझ कर, फंडामेंटल की समीक्षा कर स्टॉक पर दांव लगाते हैं तो फायदे का सौदा साबित हो सकता है। 

डिजिटल गोल्ड में बढ़ी दिलचस्पी: बीते कुछ साल में डिजिटल गोल्ड में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। डिजिटल गोल्ड में निवेश पर रिटर्न मिलता है। इसके साथ ही चोरी या प्योरिटी में गड़बड़ी जैसा रिस्क भी नहीं रहता है। डिजिटल गोल्ड को आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं।   



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here