डबलिन: दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स लंबे अर्से बाद जब पहली बार गोल्फ कोर्स पर पहुंचे तो उन्हें लगा मानो वह किसी अलग दुनिया में पहुंच गये हैं, क्योंकि वहां न कोई दर्शक था और ना ही किसी तरह का शोर, बस पूरे कोर्स पर घोर सन्नाटा पसरा हुआ था.

बता दें कि पीजीए टूर की वापसी को पांच हफ्ते हो गए हैं. इस बार इस इवेंट में कई नई चीज़ें देखने को मिली थीं. लेकिन वुड्स की काफी कमी खल रही थी. वुड्स कल मुरीफील्ड विलेज पहुंचे और पांच महीनों में अपने पहले पीजीए टूर के लिये अभ्यास किया. इस दौरान वुड्स ने मास्क पहन रखा था.

यह पूरी अलग तरह की दुनिया है- वुड्स

वुड्स की वापसी का मतलब यह नहीं है कि परिस्थितियां भी सामान्य हो जाएंगी, लेकिन टेलीविजन पर गोल्फ देखने को वालों को अब किसी खास चीज की कमी नहीं खलेगी. यह दिग्गज गोल्फर जानता था कि उन्हें किस तरह के माहौल में खेलना होगा, क्योंकि उन्होंने दोस्तों से सुन लिया था कि जब कोई प्रशंसक और हौसला बढ़ाने वाला नहीं होता है तो कितना बुरा लगता है.

वुड्स ने कहा, ‘यह पूरी अलग तरह की दुनिया है, जहां आपका ध्यान नहीं बंटेगा, जहां शोर नहीं होगा, जहां रोमांच नहीं होगा, जहां वह ऊर्जा नहीं होगी जो प्रशंसक आप तक पहुंचाते हैं. यह एक अलग तरह की दुनिया है, जिसमें सिर्फ सन्नाटा है.’

11 जून को हुई थी पीजीए टूर की शुरुआत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीजीए टूर की शुरुआत 11 जून को हुई थी. लेकिन इसके सभी मैच खाली कोर्स पर बिना दर्शकों के ही खेले गए. हालांकि, वुड्स ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने अपना आखिरी पीजीए टूर टूर्नामेंट 16 फरवरी को रिवेरा में खेला था, जिसमें उन्होंने 77 का कार्ड खेला और वे आखिरी स्थान पर रहे थे.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना वायरस से ठीक हुए पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा, पत्नी अब भी संक्रमित

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर किया वर्कआउट का वीडियो, लोगों ने किया ट्रोल



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here