अगर आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गोवा सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यह फैसला लेने की तैयारी कर रही है कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अपने साथ कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट भी लानी होगी। तभी उन्हें एंट्री मिलेगी।
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद के पास फिलहाल यह मामला विचाराधीन है। उनकी इजाजत मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
Visitors to Goa may soon have to carry COVID-19 negative certificates or get themselves tested on arrival at the airport. The proposal would be placed before CM Pramod Sawant for discussion soon: Goa Health Minister Vishwajit Rane (22.03) pic.twitter.com/dJ9GeXXX7i
— ANI (@ANI) March 22, 2021
राजस्थान में भी अन्य राज्यों से आने वालों को लानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने रविवार को इसके लेकर अहम फैसला लिया है। सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लाना जरूरी कर दिया है। इसके अलावा, आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान भी किया गया है। प्राइमेरी स्कूलों भी आगे बंद रहेंगे।
राजस्थान सरकार ने ऑर्डर जारी करते हुए कहा, ”शहर के सभी नगर निगमों के क्षेत्रों में 22 मार्च से रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके अलावा, 25 मार्च से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी होगा। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।”







