पणजी: गोवा सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. जबकि 12वीं कक्षा के एग्जाम को लेकर फैसला अगले दो दिन में किया जाएगा. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया, जिसमें गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि 10वीं क्लास के अंक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हुए एग्जाम के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे.

सावंत ने कहा, ‘एक या दो विषयों में फेल रहने वाले छात्रों को एटीकेटी एग्जाम में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा. साइंस और डिप्लोमा का चयन करने वाले छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसका संचालन गोवा बोर्ड करेगा. ऐसे छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा के बारे में 15 दिन पहले ही सूचना दी जाएगी.’ उन्होंने कहा कि 12वीं क्लास की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार या बुधवार को फैसला लिया जाएगा.

बता दें कि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज एक हाइलेवल बैठक हुई. बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने कहा कि परीक्षा होनी चाहिए, हालांकि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले छात्रों का वैक्सीनेशन हो, उसके बाद परीक्षा हो.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में एक जून से घर से होंगी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं, जानें क्या होगा नियम



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here