टीम इंडिया के पूर्व धुआंधार ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन को लेकर उन्हें आड़े हाथ लिया था। उस दौरान सहवाग ने उन्हें 10 करोड़ की ‘चीयरलीडर’ तक कह दिया था। भारत के खिलाफ हाल ही खत्म हुई वनडे सीरीज और फिर टी-20 सीरीज में मैक्सवेल के बल्लेबाज से कई बेहतरीन पारियां निकली थीं। आईपीएल में खेलने के दौरान और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के दौरान चौंका देने वाले अंतर पर चर्चा करते हुए सहवाग ने एक बार फिर उनपर निशाना साधा है।
IND vs AUS: अजिंक्य रहाणे की इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने की जमकर तारीफ, बताया शानदार लीडर
वीरेंद्र सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत के दौरान कहा, ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में खेलते हुए कभी भी दबाव नहीं लेते और सिर्फ मनोरंजन के लिए यहां आते हैं। वह मैच में रन बनाने के अलावा सबकुछ करते हैं। वह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं, इधर उधर मंडराते रहते हैं और डांस करते हैं। इसीलिए मुझे कभी नहीं लगा कि वो आईपीएल में अपने खेल को लेकर गंभीर हैं। आईपीएल में वह क्रिकेट खेलने से ज्यादा गंभीर तो गोल्फ खेलने में होते हैं क्योंकि अगर आप गंभीर होते तो प्रदर्शन में इसका असर दिखता।
ICC T-20 रैंकिंग में आगे बढ़े राहुल-विराट, जानें कौन किस नंबर पर मौजूद
बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 194.19 के शानदार स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए। इनमें 12 चौके और 11 छक्के शामिल हैं। टी-20 सीरीज में भी उनके बल्ले से अच्छे रन बरसे हैं। तीन मैचों में मैक्सवेल ने 150 के स्ट्राइक रेट से 5 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए हैं। टीम हालांकि भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में 1-2 के अंतर से हार गई। मैक्सवेल ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अपनी टीम को समय-समय पर बड़ी विकेट दिलाई।







