Delhi Faceless Transport Service: दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्किल टेस्ट और वाहन फिटनेस से सम्बंधित सेवाओं के अलावा बाकी सभी सेवाओं को फेसलेस सिस्टम में दायरे में लाने की शुरुआत की है. बुधवार 11 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) परिवहन विभाग के इस नए सिस्टम को लॉन्च करेंगे. इसके तहत 30 से ज़्यादा फेसलेस सर्विस लॉन्च की जाएंगी.

फेसलेस सिस्टम की शुरुआत के बाद लाइसेंस रिन्यूअल, ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप, लाइसेंस में एड्रेस चेंज, डुप्लीकेट लाइसेंस या आरसी जैसी सेवाएं अब घर बैठे मिल सकेंगी. डुप्लीकेट लाइसेंस और बाकी दूसरे डॉक्यूमेंट घर पर ही आ जाएंगे. डॉक्युमेंट्स अपलोड भी किए जा सकेंगे.

मौजूदा सिस्टम के मुताबिक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदक को आरटीओ दफ़्तर आना अनिवार्य होता है. लेकिन अब ऑनलाइन की लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक टेस्ट दे सकते हैं. हालांकि ऐसे लोग जो ऑनलाइन परीक्षा देने में असमर्थ हैं तो उनके लिए आरटीओ दफ़्तर में आकर परीक्षा देने का ऑप्शन भी खुला रहेगा. फेसलेस स्कीम की शुरुआत के बाद आवेदक को केवल परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट देने ही आना होगा.

फेसलेस सेवाओं की शुरुआत के मद्देनजर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने दिल्ली के 4 एमएलओ ऑफिस (मोटर लाइसेंसिंग ऑफिसर) को बन्द करने का आदेश जारी किया है. ये चारों दफ्तर 11 अगस्त की दोपहर से बन्द कर दिए जाएंगे. ये दफ्तर हैं;

  • एमएलओ, IP एस्टेट
  • एमएलओ, सराय काले खां
  • एमएलओ, जनकपुरी
  • एमएलओ, वसंत विहार

आदेश में कहा गया है कि इन ज़ोन में तैनात स्टाफ की दोबारा बहाली की जाएगी जिसके लिए एक अलग आदेश जारी किया जाएगा. जिन दफ्तरों को बंद किया गया है उस ज़ोन के वाहन सम्बंधित सेवाओं के काम को दूसरे जोनल दफ्तरों के साथ अटैच किया गया है.

एमएलओ, IP एस्टेट और एमएलओ, सराय काले खां को एमएलओ साउथ ज़ोन के साथ अटैच किया गया है. एमएलओ, जनकपुरी को एमएलओ राजा गार्डन के साथ अटैच किया गया है. एमएलओ, वसंत विहार को एमएलओ द्वारका के साथ अटैच किया गया है.

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि 11 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फेसलेस स्कीम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेंगे. परिवहन मंत्री ने मंगलवार को लॉन्च की तैयारियों और स्कीम के ट्रायल को लेकर सभी 13 आरटीओ अधिकारियों के साथ बैठक भी की.

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का दावा- केंद्र ने हमसे नहीं पूछा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई या नहीं



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here