ज्योति पिछले दिनों अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठाकर करीब 1200 किमी से ज्यादा की दूरी 7 दिन में तय करके गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा पहुंच गई थी. ज्योति ने रोजाना 100 से 150 किमी साइकिल चलाई.

पटना: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने अपने पिता को साइकिल से गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली बेटी की तारीफ की है. ज्योति कुमारी और उसके पिता की साइकिल पर सवार वाली तस्वीर ट्वीट करते हुए इवांका ने ज्योती की तारीफ की है.

उन्होंने कहा, ”15 साल की ज्योति कुमारी ने अपने जख्मी पिता को साइकिल से सात दिनों में 1,200 किमी दूरी तय करके अपने गांव ले गई.” इवांका ने आगे लिखा कि सहनशक्ति और प्यार की इस वीरगाथा ने भारतीय लोगों और साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

ज्योति पिछले दिनों अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठाकर करीब 1200 किमी से ज्यादा की दूरी 7 दिन में तय करके गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा पहुंच गई थी. ज्योति ने रोजाना 100 से 150 किमी साइकिल चलाई.

ज्योति के पिता गुरुग्राम में रिक्शा चलाते थे और उनके दुर्घटना का शिकार होने के बाद वह अपनी मां और जीजा के साथ गुरुग्राम आई थी और फिर पिता की देखभाल के लिए वहीं रुक गई.

इसी बीच कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई और ज्योति के पिता का काम ठप्प पड़ गया. ऐसे में ज्योति ने पिता के साथ साइकिल पर वापस गांव का सफर तय करने का फैसला किया.

इसके बाद अब भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) ने कहा है कि ज्योति को ट्रायल का मौका देगा. सीएफआई के निदेशक वीएन सिंह ने कहा कि महासंघ उसे ट्रायल का मौका देगा और अगर वह सीएफआई के मानकों पर थोड़ी भी खरी उतरती है तो उसे विशेष ट्रेनिंग और कोचिंग मुहैया कराई जाएगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here