चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को बताया शराबी और अनपढ़, कहा- ऐसे नेता को कैसे देंगे पंजाब की कमान


पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उससे पहले सियासी बानबाजी में तल्खी बढ़ गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम कैंडिडट भगवंत मान को शराबी और अनपढ़ व्यक्ति कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के हाथों में राज्य की बागडोर कैसे दे सकते हैं।

भटिंडा में एक रैली को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”आप के पंजाब सीएम उम्मीदवार भगवंत मान एक शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैं। उन्होंने तीन साल में 12वीं पास की। ऐसे व्यक्ति को हम पंजाब की कमान कैसे दे सकते हैं?”

आपको बता दें कि चन्नी के यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बुधवार को सियासी तूफान मच गया। कई दलों के नेताओं ने चन्नी पर इसे लेकर निशाना साधा है। सभी ने मुख्यमंत्री के बयान को शर्मनाक बताते हुए माफी मांगने की मांग की है। बता दें कि चन्नी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में कहा था कि यूपी, बिहार और दिल्ली के ‘भैया’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार, मंगलवार को रूपनगर में एक रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे।’ 

केजरीवाल ने की आलोचना

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री चन्नी की इस टिप्पणी की आलोचना की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अपने समकक्ष की टिप्पणी को बेहद शर्मनाक करार दिया। चन्नी के बयान के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं।’ केजरीवाल ने कहा कि चन्नी ने पूर्व में उनकी त्वचा के रंग को लेकर ताना मारते हुए उन्हें काला कहा था। जब भगवंत मान ने कहा कि प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं तो केजरीवाल ने कहा कि वह भी भैया हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here