अहमदाबाद के कोर्टयार्ड बाय मैरीट नाम के एक होटल में एक 5 फीट लंबी मोटेरा स्पेशल थाली पेश की गई। इस स्पेशल थाली की एक खासियत यह है कि इसमें खाने के साथ-साथ क्रिकेट का तड़का भी शामिल करता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर खाने के साथ क्रिकेट का तड़का कैसे लग सकता है या फिर खाने के साथ क्रिकेट को कैसे जोड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा ही कुछ अहमदाबाद के कोर्टयार्ड बाय मैरीट होटल ने किया है और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इस स्पेशल ‘मोटेरा थाली’ की जमकर चर्चा हो रही है। इस थाली की तारीफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी की है। साथ ही पार्थिव ने इस थाली का स्वाद भी लिया।
आप अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज के जरिए बड़ी थालियों के बारे में देखते-सुनते होंगे। इन स्पेशल थालियों के साथ कई बार अनोखे और शानदार गिफ्ट भी रहते हैं लेकिन ये गिफ्ट आपको तभी मिल पाते हैं, जब आप स्पेशल थाली के साथ रखी गई शर्त को पूरा कर देते हैं। उदाहरण के तौर पर ऐसा हो सकता है कि एक स्पेशल थाली आपको एक निश्चित समय-सीमा में खत्म करनी हो, जिसके बाद ही आपको यह स्पेशल थाली से जुड़ा गिफ्ट मिल सकेगा। ऐसे ही पुणे का एक ‘बुलेट थाली चलैंज’ काफी चर्चा में रहा था। जिसमें 4 किलो की थाली खत्म करने के बाद आपको एक नई बुलेट मोटरसाइकिल मिल सकती थी।
खैर, अब आते हैं मोटेरी थाली पर, मोटेरा थाली के नियम थोड़े अलग हैं। इस पांच फीट की थाली को खत्म करने में आप अपने परिवार और दोस्तों की ममद भी ले सकते हैं, लेकिन आपकी मदद करने वालों की संख्या चार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मोटेरा थाली में क्रिकेट का तड़का ऐसे लगा है कि इसमें शामिल व्यंजन उस खास ‘क्रिकेट थीम’ वाले मेन्यू का हिस्सा हैं, जिसमें कोहली खमन, पांड्या पात्रा, धोनी खिचड़ी, भुवनेश्वर भर्ता, रोहित आलू रशिला, शार्दुल श्रीखंड, बाउंसर बासुंदी, हैट्रिक गुजराती दाल, बुमरा भिंडी शिमलामिर्च, हरभजन हांडवो के अलावा और भी कई स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन शामिल हैं। इस थाली को ‘क्रिकेट रास उत्सव’ रूप में पेश किया गया था, जिसे स्पेशली इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सेलेब्रेट किया गया।







