नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम हुए एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोझिकोड के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आ रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 191 लोग सवार थे। देखें हादसे के बाद घटनास्थल से आई कुछ तस्वीरें…

विडियो: केरल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े

शाम करीब 7.40 बजे हुआ हादसा

NBT

कोझिकोड के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर ये हादसा शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान रनवे पर फिसला और फिर 30 फीट गहरी खाई में चला गया।

दुबई से आ रहा था विमान

NBT

दुर्घटना का शिकार हुए विमान का नंबर IX1344 है। यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था। जानकारी के मुताबिक, शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा।

हादसे में पायलट की मौत

NBT

दुर्घटना का शिकार हुए प्लेन में 184 यात्री और दो पायलट समेत कुल छह क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में प्लेन के पायलट की मौत हो गई है।

एयरपोर्ट पर एनडीआरएफ टीमों को भेजा गया

दो हिस्से में टूटा विमान

NBT

हादसा इतना जबरदस्त था कि इसके कारण विमान दो हिस्सों में टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल राहत टीमों को मौके पर भेजा गया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

मौके पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू

NBT

मौके पर एक बड़े राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड, ऐम्बुलेंस और रिलीफ फोर्सेज को भेज दिया गया है। इसके अलावा कोझिकोड के अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है, जिससे कि घायल हुए लोगों को इलाज के लिए यहां पर भेजा जा सके।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here