आपने सोशल मीडिया या इंटरनेट पर सर्फिंग करते हुए चीन और अमेरिका के ग्लास ब्रिज की तस्वीरें और वीडियो जरूर देखी होंगी। इन्हें देखने के बाद आपका मन भी इन खूबसूरत जगहों पर जाने का करता होगा। लेकिन आप में से ज्यादातर लोग इन जगहों पर अलग-अलग कारणों से नहीं जा पाएंगे होंगे। पर अब ग्लास ब्रिज पर चढ़कर स्काई वॉक करने और वादियों का नजारा लेने का सपना अपने देश में ही साकार होने वाला है। जी हां, बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में बनकर तैयार हुआ ग्लास ब्रिज कभी भी आपके लिए खोला जा सकता है और आप यहां जाकर लुफ्त उठा सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट राजगीर नेचर सफारी में यह ग्लास ब्रिज बना हुआ है। ग्लास ब्रिज के अलावा यहां पर आप जू सफारी का भी मजा ले पाएंगे। पहले से ही खूबसूरत, पांच पहाड़ियों से घिरा, गौतम बुद्ध की विरासत को समेटे हुए और बिहार का अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीत में नेचर सफारी चार चांद लगाने का काम करेगा।

bihar glass bridge at rajgir

200 फीट ऊंचे, 85 फीट लंबे और 6 फीट चौड़े इस ग्लास ब्रिज को चीन के हांगझोऊ प्रोविंस में स्थित ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है। नेचर सफारी को 500 एकड़ में स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मार्ग इलाके में बनाया गया है। इस नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज के अलावा, जू सफारी, और रोप साइकलिंग करने की भी सुविधा है। साथ ही बिहार दर्शन और कैफेटेरिया भी आपको कम आकर्षित नहीं करेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here