चीन के बोतलबंद पानी के विक्रेता झोंग शानशान अब दुनिया के छठे सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। नोंग्फू स्प्रिंग कंपनी के चेयरमैन अब वॉरने बफे से भी आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक शानशान की संपत्ति इस साल 13.5 अरब डॉलर बढ़कर मंगलवार को 91.7 अरब डॉलर पर जा पहुंची। वॉरेन बफे के पास अभी 86.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। वॉरेन बफे एक अमेरिकी उद्योगपति हैं। साथ दुनिया के अमीरतम व्यक्तियों में से एक हैं।
दुनिया के शीर्ष 10 में आने वाले वे हैं दूसरे चीनी अमीर
66 वर्षीय झोंग शानशान की कंपनी के शेयर 2021 के शुरुआती दो दिनों में 18 फीसदी चढ़ गए। उनकी कंपनी के शेयरों के भाव में गत सितंबर में उनके आईपीओ की सूचीबद्ध होने से अब तक 200 फीसदी का उछाल दर्ज हो चुका है। बुधवार को 0.7 फीसदी का इजाफा हो चुका था। दुनिया के शीर्ष 10 में आने वाले वे दूसरे चीनी अमीर हैं।
मुकेश अंबानी को दोहरा झटका: टॉप-10 रईसों की लिस्ट से भी बाहर हुए
इससे पहले चीनी प्रापर्टी टाइकून वांग जियानलिन ने 2015 में 8 वां स्थान हासिल किया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही शानशान ने भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी से सबसे अमीर एशियाई होने का खिताब छीना था।







