चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के चलते चरम पर रिश्तों में तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध चाहा। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा इसको लेकर प्रयास किए। लेकिन, हमारे जवानों ने हमारी सीमाओं, अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा की खातिर समय-समय पर कुर्बानी दी।
दो दिवसीय दार्जिलिंग दौरे पर गए राजनाथ सिह ने सुकना में 18वीं कॉर्प्स के हेडक्वार्टर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा- “इस समय गलवान में हमारे बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी… यह राष्ट्र और और सीमाएं आपके चलते ही सुरक्षित है।”
ये भी पढ़ें: अमृतसर: टास्क फोर्स व सत्कार कमेटी के सदस्यों के बीच खूनी झड़प
This time in Galwan, our 20 jawans of Bihar Regiment sacrificed themselves to protect our motherland…The nation and its boundaries are secure due to you: Defence Minister Rajnath Singh, at headquarters of XXXIII Corps, in Sukna, Darjeeling https://t.co/sQjQAQi4zi
— ANI (@ANI) October 24, 2020
इससे पहले, रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा था- पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग जा रहा हूं। मैं अग्रिम इलाकों का दौरा करूंगा और सैनिकों के साथ मुखातिब होऊंगा। इस यात्रा के दौरान सिक्किम में एक बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से बनाई गई सड़क का भी उद्घाटन करूंगा।
Heading to Darjeeling on a two day visit to West Bengal and Sikkim. I shall visit the forward areas and also interact with the troops. A road constructed by the Border Roads Organisation in Sikkim will also be inaugurated during the visit.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 24, 2020
ये भी पढ़ें: बिहार में फिर बन सकती है NDA सरकार, बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें: सर्वे







