पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से राज्य की सत्ताधारी टीएमसी भारी बहुमत के साथ सरकार में वापस लौट आई है. इस बीच, 2 मई को हुए मतगणना के दौरान बंगाल में हिंसा और आगजनी देखने को मिली. हुबली के आरामबाग के पास स्थित बीजेपी ऑफिस को सोमवार की शाम आग के हवाले कर दिया गया. इन घटनाओं को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गंभीरता से लेते हुए राज्य के डीजीपी को समन किया है.
राज्यपाल ने किया डीजीपी को समन
जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करते हुए कहा- “राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा, आगजनी और हत्याओं की कई रिपोर्टों से परेशान और चिंतित हूं. पार्टी कार्यालयों, घरों और दुकानों पर हमला किया जा रहा है. स्थिति चिंताजनक. बंगाल के गृह मंत्रालय, बंगाल पुलिस और ममता बनर्जी से शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा है.” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा- राज्य में कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर डीजपी को समन किया है.
Perturbed and worried at several reports of violence, arson and killings from various parts of State. Party offices, houses & shops being attacked. Situation alarming.
Prompt action called for @HomeBengal @WBPolice @CPKolkata
Have conferred @MamataOfficial for urgent action.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) May 3, 2021
ममता ने की शांति की अपील
इधर, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के लोगों से शांति की अपील करते हुए किसी तरह की हिंसा ना करने को कहा है. उन्होंने कहा- हम जानते हैं कि बीजेपी और केन्द्रीय बलों ने हमें काफी परेशान किया है लेकिन हमें शांति बनाए रखनी होगी. वर्तमान में हमें कोविड-19 क खिलाफ लड़ना है.







